
करीब दो दशक से गंदे पड़े यमुना के घाट अब साफ नजर आने लगे हैं। यह जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी के निर्देश पर सहायक निदेशक बचत प्रभात मिश्र के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र, नगर पालिका तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चलाये गये अभियान का परिणाम है।
अभियान के अंतिम दिन [dated 10/01/2011] सहायक निदेशक बचत श्री मिश्र के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र तथा स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने यमुना घाट से पॉलीथिन हटाने का काम किया। इस दौरान सुनील सक्सेना, संजय सक्सेना, डा. आशीष दीक्षित, श्रवण कुमार, सुष्मित मिश्र, तारा, पूजा, अभिजीत यादव, नेहा वर्मा, नीलोफर, शमशुल निशा, वारसी, आजम वारसी, राहुल, संजीव कुमार, विवेक रंजन गुप्ता, सचिन शाक्य, शिवशरण सहित दर्जनों युवाओं ने पॉलीथिन हटाने का काम किया।
यमुना के घाटों की सफाई करने के इस अभियान में लगभग एक हजार किलो पॉलीथिन को नगर पालिका के कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हटाने का काम किया है। व्यापारी नेताओं ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया और व्यापारियों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की।
No comments:
Post a Comment